सीएम हेल्पलाईन में ग्रेडिंग सी एवं डी होने पर होगें विभाग प्रमुख अवैतनिक

सीएम हेल्पलाईन में ग्रेडिंग सी एवं डी होने पर होगें विभाग प्रमुख अवैतनिक
अनूपपुर।
सोमवार 06 जनवरी को समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने सीएम हेल्पलाईन पोर्टल का अवलोकन करने पर पाया कि विभाग प्रमुखों द्वारा शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण नही किए जाने पर ग्रेडिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा राज्य स्तर पर रैंकिंग में जिला पीछे रह जाता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए जिले की रैंकिंग में सुधारात्मक प्रयास हेतु कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल में जिन विभागों की ग्रेडिंग ‘‘सी’’ एवं ‘‘डी’’ प्रदर्शित होगी। ऐसे विभाग के विभाग प्रमुखों का माह जनवरी 2025 हेतु अवैतनिक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *