प्रतापगढ़ में पुलिस का साइबर शील्ड अभियान:खेल ग्राउंड में कैंप लगाकर महिलाओं को दी जा रही है सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

प्रतापगढ़ में पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के द्वारा चलाए जा रहे साइबर शील्ड अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में खेल ग्राउंड में महिला आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान साइबर सेल प्रतापगढ़ द्वारा महिलाओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक सुझाव और सावधानियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि महिलाएं इन अपराधों से बच सकें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अनुसंधान सेल बलवीरसिंह, साइबर सेल से प्रतापसिंह सउनि, महावीर कानी, महिला कानी ऋतुराज, और नेहा माथुर सहायक निर्देशक महिला अधिकारिता विभाग एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *