एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज में किया प्रदर्शन:चौथे सेमेस्टर के रिजल्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप

झालावाड़ पीजी कॉलेज में एमए, एमएससी के चौथे सेमेस्टर के रिजल्ट में गड़बड़ी पर एबीवीपी ने विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों से प्रिंसिपल को अवगत कराया। झालावाड़ एबीवीपी नगर मंत्री गरिमा मेहता ने बताया कि अभी एमए, एमएससी के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। जिसमें आधे से ज्यादा स्टूडेंट्स को किसी ना किसी पेपर में बेक दी है, जबकि अधिकतर स्टूडेंट्स के पिछले तीनों सेमेस्टर परीक्षा में किसी प्रकार की कोई बेक किसी भी पेपर में नहीं थी। स्टूडेंट्स से रिचेकिंग और दोबारा परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर फीस वसूली विश्वविद्यालय की ओर से की जाती है, जो कि गलत है। कॉलेज इकाई महासचिव हर्षित जैन ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से हर साल परिणाम में गड़बड़ी की जाती है, ताकि स्टूडेंट्स से मोटी फीस वसूली जा सके। यह स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ विश्वविद्यालय की ओर से किया जा रहा है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी कर प्रिंसिपल फूल सिंह गुर्जर को परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन सौंपकर परिणाम दोबारा जारी करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष रवि मेघवाल, ऋषि राज सिंह, ललित नागर मूण्डला, अमित शर्मा, हरिओम, रोहित धाकड़, रोशन, जतीन, कर्तिका, अभिषेक, राजकुमार लोधा, रॉबिन, प्रवीण कुमार, दीपक, भूपेन्द्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *