कुदुरमाल पुल के वैकल्पिक मार्ग के लिए रपटा की मांग

कोरबा | नागरिक परिषद के अध्यक्ष सुनील जैन ने कलेक्टर को पत्र लिखकर हसदेव नदी पर कुदुरमाल पुल के बंद होने की समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने नदी पर रपटा निर्माण कर यातायात प्रारंभ करवाने की मांग की है। जैन का कहना है कि कुदुरमाल पुल काफी पुराना है। पुल पर आवाजाही बंद होने से भारी वाहनों का दबाव शहर में बढ़ गया है। इसकी वजह से यातायात व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। शहर वर्तमान स्थिति में इतनी भारी यातायात का दबाव वहन करने की स्थिति में नहीं है। इसके लिए नदी में वैकल्पिक रपटा का निर्माण कराया जाना चाहिए। इससे लोगों को भी सुविधा होगी। पुल का निर्माण जब तक नहीं हो जाता तब तक वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *