कोरबा | रविवार को एनटीपीसी जमनीपाली में सूत सारथी समाज की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी डीआर सारथी ने की। बैठक में समाज के अनेक सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई और समाज के सर्वांगीण विकास के िलए विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से समाज को संगठित करने और भविष्य की रूपरेखा तय करने पर जोर दिया गया। चर्चा में यह बात प्रमुखता से उभरी की समाज की तरक्की के लिए संगठन का एकजुट होना पहली शर्त है। बैठक में सदस्यों ने जोर देकर कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए संगठन में एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। बिखराव से विकास अवरुद्ध होता है, अतः सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए युवा वर्ग में सामाजिक जागरूकता लाने पर बल दिया गया।युवाओं की भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। समाज के युवा ऊर्जा को सही दिशा देने और उन्हें सक्रिय करने के लिए एक पृथक ”युवा संगठन” के गठन पर भी चर्चा की गई, ताकि वे बढ़-चढ़कर समाज हित में हिस्सा ले सकें। साथ ही कोरबा जिले में समाज को एकजुट रखने और विकास कार्यों को तीव्र गति प्रदान करने के लिए एक सक्षम नेतृत्व की आवश्यकता जताई गई। ऐसा नेतृत्व जो सभी को साथ लेकर चल सके और समाज के विकास को बढ़ावा दे सके।


