बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। अवैध खनन करते एक जेसीबी को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार लूणी नदी में हो रहे अवैध खनन की सूचना मिलने पर समदड़ी थाना पुलिस देवलीयाली गांव पहुंची। वहां पर अवैध बजरी खनन हो रहा था। टीम लूणी नदी के बहाव इलाके में पहुंची तो जेसीबी मशीन से अवैध बजरी खनन कर बजरी का स्टॉक किया जा रहा था। जेसीबी मशीन ड्राइवर पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने जेसीबी मशीन ड्राइवर कुलदीप सिंह पुत्र तुलछाराम निवासी पुरोहितों का वास देवलीयाली समदड़ी को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं अवैध बजरी खनन में उपयोग में लिया गया वाहन जेसीबी मशीन को जब्त किया गया। समदड़ी थानाधिकारी देव किशन ने बताया- जेसीबी ड्राइवर कुलदीप सिंह पुत्र तुलछाराम निवासी पुरोहितों का वास देवलीयाली पुलिस थाना समदड़ी जिला बालोतरा के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है। कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल हरिशंकर, कॉन्स्टेबल जगदीश प्रसाद, संदीप कुमार, चंपालाल शामिल रहे। इनपुट : महावीर सेन, समदड़ी


