लुधियाना के प्रेम नगर घुमार मंडी रोड पर उस वक्त बड़ा हंगामा हो गया जब एक ग्रे कलर की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर एक एक्सयूवी (XUV) में जा घुसी और उसके बाद एक मीट की दुकान में घुस गई। इस दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक, मुर्गियों का जाल और कुछ गमले को भी उड़ा दिया । गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हादसे का CCTV फुटेज अब सामने आया है जिसमें कार की रफ्तार और लापरवाही साफ दिख रही है। CCTV में कैद हुई घटना सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ग्रे कलर की स्विफ्ट कार एक मोड़ पर पहले एक एक्सयूवी गाड़ी में टक्कर मारती है। टक्कर मारने के बाद भी ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे चौहान मीट शॉप की तरफ बढ़ी। कार ने पहले गमले और मुर्गियों वाले जाल को टाकर मारी जिसमें मुर्गियां भी मौजूद थीं। इसके बाद दुकान से जा टकराई। इस भयानक आवाज के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुकान मालिक ने बताई आपबीती चौहान मीट शॉप के मालिक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह दुकान के अंदर मौजूद थे तभी बाहर ज़ोरदार धमाके की आवाज़ आई और मुर्गियों के चीखने की आवाज़ आने लगी। उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक स्विफ्ट कार उनकी दुकान के दरवाजे के बाहर खड़ी थी। मालिक ने बताया मेरी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक और मुर्गियों वाला जाल भी दुकान के बाहर ही पड़ा था। कार ने मेरी बाइक और जाल को बुरी तरह खस्ता कर दिया। ब्रेक की जगह दबादी रेस
दुकान मालिक ने जब कार चालक को बाहर निकाला और उससे बातचीत की तो चालक ने लापरवाही स्वीकार करते हुए बताया कि वह पिछली गली से कटिंग करके आया था। उसने माना कि अचानक ब्रेक लगाने की जगह गलती से रेस दब गई जिसके कारण यह भीषण हादसा हो गया। हालांकि बाद में कार चालक ने अपनी गलती मानते हुए दुकान मालिक से बात की और हुए नुकसान का पूरा मुआवज़ा देने पर सहमति जताई जिसके बाद मामला शांत हुआ।


