छतरपुर के कृषि विकास कार्यालय में हुई मारपीट:पार्किंग को लेकर हुआ विवाद; चपरासी बोला- बात करने गया था, उन्होंने मारा

छतरपुर में गुरुवार को कृषि विकास कार्यालय में मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है, जिसमें कृषि विकास कार्यालय के अधिकारी और सहायक भूमि संरक्षण कार्यालय के चपरासी आपस में भिड़ गए। घटना के बाद गुरुवार को सहायक संचालक ने संबंधित अधिकारी व एसपी को शिकायत दर्ज कराई है। वहीं चपरासी ने भी सिटी कोतवाली थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये है मामला-
कृषि विभाग के सहायक संचालक आर.के सिंह ने 18 दिसंबर को अकाउंटेंट पान खां को बाहरी व्यक्तियों की गाड़ी खड़ी करने और कार्यालय में बैठने से मना किया था। इसके बाद से अकाउंटेंट ने बाहरी लोगों को ऑफिस के सामने गाड़ी खड़े करने और अंदर आने से मना कर दिया। इस बात से नाराज सहायक भूमि संरक्षण कार्यालय का चपरासी मोहम्मद इश्हाक मंगलवार 7 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे आर.के सिंह के ऑफिस पहुंचा और गाड़ी खड़ी करने पर बहस करने लगा। विवाद बढ़ने पर कृषि विकास कार्यालय के चपरासी लखन कुशवाहा ने मोहम्मद इश्हाक को कार्यालय से बाहर निकालने की कोशिश की। जब वो नहीं माना तो लखन ने सहायक संचालक सुरेश पटेल को बुलाया। एक दूसरे पर लगाए आरोप
सहायक संचालक आर.के सिंह का कहना है कि मो. इश्हाक दुसरे कार्यालय में काम करते हैं लेकिन पूरे दिन उनके कार्यालय में बैठे रहते हैं। इससे कार्यालय की गोपनीयता भी भंग हो रही थी। इसके बारे में उन्हें कई बार शिकायतें भी मिली थीं। इसलिए उन्होंने बाहरी व्यक्तियों को कार्यालय में जमा होने देने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर मो. इश्हाक ऑफिस में आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। वहीं मोहम्मद इश्हाक का कहना है कि वो सहायक संचालक आर.के. सिंह के चैम्बर में बात करने गया था। तभी आर.के. सिंह उसे कार्यालय से बाहर निकलने के लिए बोलने लगे। इसी दौरान सहायक संचालक सुरेश पटेल और आर.के. सिंह ने उसे कमरे में बंद कर लात-घूंसों से पीटा। मामले की जांच कर रहे हैं- अरविंद कुजूर
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने कहा कि मो. इश्हाक की शिकायत पर आर.के. सिंह और एस. के. पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *