निवाड़ी: यातायात पुलिस और NCC कैडेट्स ने चलाया जागरूकता अभियान:नियमों का पालन करने वालों को दिए गुलाब, न मानने वालों को समझाइश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत निवाड़ी पुलिस द्वारा “परवाह” थीम के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने मिलकर निवाड़ी तिगैला पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। नियमों का पालन करने वालों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि नियम तोड़ने वालों को जागरूक किया गया। इस दौरान करीब 100 वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की समझाइश दी। यातायात प्रभारी सूबेदार नीरज शर्मा और उनके स्टाफ के अलावा एनसीसी कैडेट्स ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवर स्पीडिंग से बचने, और नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। जो वाहन चालक नियमों का पालन कर रहे थे, उन्हें गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया गया। अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों को हेलमेट के लाभ बताए गए। वहीं, कार चालकों को सीट बेल्ट की उपयोगिता समझाइश गई। गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य खतरनाक गतिविधियों से बचने के लिए जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी सूबेदार नीरज शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पूरे जनवरी माह निवाड़ी पुलिस नागरिकों की परवाह करते हुए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करे और सुरक्षित यात्रा करें। सड़क सुरक्षा माह के दौरान निवाड़ी पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और यह सभी की जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *