अवैध रेत के विरूद्ध की कार्रवाई
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोतीउर रहमान के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय इसरार मन्सूरी तथा अनु अधि कोतमा (पुलिस) सुमित केरकेट्टा के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा ग्राम सकोला बस्ती में कार्यवाही की गई जिसमें संपूर्ण कार्यवाही में अवैध रेत एवं परिवहन में प्रयुक्त एक अदद ट्रेक्टर ट्राली कुल कीमती लगभग 06 लाख रूपये जप्त की गई तथा आरोपी के विरूद्ध अप.क्र 08/25 धारा 303(2), 317 (5) बीएनएस एवं 04/21 खान एवं खनिज अधिनियम का कायम किया जाकर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई।


