शनिवार के भस्म आरती दर्शन:रुद्राक्ष की माला, रजत मुकुट और भांग-चन्दन अर्पित कर बाबा महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे-पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल को बिलपत्र, रुद्राक्ष की माला, रजत मुकुट, आभूषण, भांग और चन्दन अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित करने के पश्चात, भगवान महाकाल को ड्रायफ्रूट के साथ भोग अर्पित कर आरती की गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला बाबा महाकाल को अर्पित की। भगवान महाकाल ने मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण की। फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *