लुधियाना में नामांकन वापस लेने का आज आखरी दिन:19 उम्मीदवारों के नामांकन हुए रद्द,भाजपा,शिअद और कांग्रेस कैंडिडेट शामिल,मैदान में 663 बचे

पंजाब के लुधियाना में 21 दिसंबर को निकाय चुनाव है। समस्त राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सभी उम्मीदवारों ने 12 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल कर दिये है। बीती देर रात चुनाव आयोग द्वारा जिला प्रशासन को भेजी रिर्पोट मुताबिक कुल 19 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए है। इन उम्मीदवारों के नामंकन हुए रद्द इन उम्मीदवारों में भाजपा के 4, शिअद के 3 और कांग्रेस का 1 उम्मीदवार है। आज नामांकन वापस लेने का आखरी दिन है। फिलहाल अब चुनावी मैदान में कुल 663 दावेदार शेष हैं। नमांकन दाखिल करने वालों के कागजों की स्क्रूटनी की गई तो कागजों में कमी बताकर नामांकन रद्द किए गए है। रद्द् उम्मीदवारों में भाजपा के वार्ड नंबर 5, वार्ड नंबर 32, वार्ड नंबर 45, वार्ड नंबर 85 के उम्मीदवार शामिल है। शिअद के वार्ड नंबर 12,17 और 24 के उम्मीदवारों के भी नांमाकन निरस्त हो गए है। इसी तरह वार्ड 34 से कांग्रेस उम्मीदवार अनमोल दत्त ने नामांकन दाखिल किया था जिनके कागजात में कमी मिलने पर उसे रद्द किया गया है जबकि अनमोल दत्त का भाई ने कवरिंदर उम्मीदवार के तौर पर कागज दाखिल किए थे जो सही पाए गए। चुनाव खर्च की लिमिट तय, 1 महीने में देना होगा ब्योरा आयोग ने इस बार निकाय चुनावों के दौरान किए जा सकने वाले खर्च की सीमा भी तय कर दी है। इसके तहत नगर निगम के लिए चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार 4 लाख रुपए तक खर्च कर सकेगा। इसी तरह म्यूनिसिपल काउंसिल क्लास 1 के लिए 3 लाख 60 हजार का खर्चा तय है। म्यूनिसिपल काउंसिल में क्लास 2 के लिए 2 लाख 30 हजार और क्लास 3 के लिए 2 लाख की लिमिट होगी। हर उम्मीदवार को खर्च की डिटेल चुनाव खत्म होने के बाद 30 दिनों में जमा करवानी होगी। हर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में एक जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *