अलवर में दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया:विजिबिलिटी करीब 20 मीटर,न्यूनतम तापमन 8 डिग्री दर्ज किया

अलवर जिले में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया हुआ है। सोमवार सुबह शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी महज 20 मीटर तक सिमट गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। टेल्को सर्किल सहित शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा देखा गया। रविवार रात से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस तरह के कोहरे और ठंडे मौसम से फसलों को लाभ होगा। हालांकि, घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। कम विजिबिलिटी के चलते सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों और पैदल चलने वालों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। असल में रविवार को भी जिले में घना कोहरा छाया रहा था, जो करीब सुबह 11 बजे के बाद धीरे-धीरे साफ हुआ। पूरे दिन मौसम साफ रहने के बाद रविवार देर रात से फिर हल्का कोहरा छाने लगा था, जिससे लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि सोमवार सुबह भी घना कोहरा रह सकता है। अनुमान के मुताबिक सोमवार सुबह जिले के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *