सीकर के KGN हॉस्पिटल में महिला की हाई रिस्क डिलवरी:हार्ट-लिवर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी, जुड़वा बच्चों को जन्म दिया

सीकर के फतेहपुर रोड स्थित केजीएन हॉस्पिटल में हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रही महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर्स के अनुसार संभवत यह पहला ऐसा मामला है जब किसी महिला को हार्ट, लिवर व किडनी जैसी बीमारियों के बीच हाई रिस्क प्रेगनेंसी करवाई गई हो। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. दुलाजंलि सिद्धू सोनी ने बताया कि चूरू निवासी सना बानो (22) 8 महीने की प्रेग्नेंट थी। महिला को प्रेगनेंसी के साथ-साथ हार्ट, लीवर व किडनी से जुड़ी बीमारियां थी। डिलवरी के समय महिला का ब्लड प्रेशर भी काफी ज्यादा था प्लेटलेट्स भी कम थे। जिसके चलते डॉक्टर्स ने महिला को चूरू से सीकर रेफर कर दिया। यहां परिजन महिला को कई हॉस्पिटल्स में लेकर गए जहां से डॉक्टर्स ने जयपुर एसएमएस रेफर करने का कहा। इस बीच महिला के परिजन सना को लेकर केजीएन हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉ. दुलाजंलि ने महिला को एडमिट कर इलाज शुरू किया। इस दौरान डॉक्टर्स की टीम ने महिला की हाई रिस्क प्रेगनेंसी करवाई गई। महिला की कोख से जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया। जिनमें लड़का-लड़की है। महिला की हालत अभी ठीक है। जबकि दोनों जुड़वा बच्चों को आईसीयू में रखा गया है। ट्विन्स की हालत खतरे से बाहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *