सवाई माधोपुर में दूसरे दिन फिर हुई तापमान में बढ़ोतरी:पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

सवाई माधोपुर में सोमवार सुबह धुंध और कोहरा छाया रहा। जिसका असर विजिबिलिटी पर पड़ा, यहां विजिबिलिटी करीब 100-150 मीटर तक रही। इससे पहले यहां रविवार रात को ओस के चलते गलन महसूस की गई। इस दौरान लोग यहां अलाव सेकते नजर आए। वहीं सोमवार सुबह धूप सेंकते दिखे।सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को भी यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 48 घंटे तक तापमान स्थिर बना रहा है। मंगलवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया। आगामी दिनों में मौसम का हाल उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से सवाई माधोपुर में सर्दी से थोड़ी राहत मिल रही है। यहां 18 दिसंबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव होने की संभावना है। जिससे सर्दी में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल यहां यहां सुबह-शाम सर्द हवाओं नहीं चलने से लोगों को तेज सर्दी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों ने सवाई माधोपुर में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राय रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *