शाजापुर में आवारा मवेशियों की बढ़ी संख्या से सड़के-बाजार असुरक्षित:नपा के अभियान का असर नहीं, शहरवासियों की प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग

शाजापुर शहर में आवारा मवेशियों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। गली-मोहल्लों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर सांड और अन्य मवेशी हर जगह डेरा जमाए बैठे दिखाई देते हैं। इससे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। बाजारों में निकलने वाले लोगों को हर कदम पर इन मवेशियों का सामना करना पड़ता है। आवारा मवेशियों की वजह से शहर में हो रहे हादसे सड़क किनारे या बीचों-बीच बैठे मवेशियों को देखकर राहगीर और वाहन चालक अक्सर हड़बड़ा जाते हैं। कई बार मवेशियों के अचानक उठने या दौड़ने से दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। बीते कुछ समय में मवेशियों के हमलों से कई लोग घायल हो चुके हैं। हाल ही में एक सांड के हमले से घायल हुए व्यक्ति का वीडियो सामने आया था। नगर पालिका के अभियान का असर नहीं शहर से गुजरने वाले हाईवे के ट्रैफिक पॉइंट पर भी आवारा मवेशी सड़क के बीच बैठे नजर आए। उनके आसपास से बसें और अन्य वाहन गुजरते रहे। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। नगर पालिका सीएमओ ने पहले आवारा मवेशियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही थी, लेकिन जमीनी हकीकत में यह दावा खोखला साबित हो रहा है। शहरवासियों ने प्रशासन से इस समस्या पर जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *