सतना जिले में रविवार को उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड ने तीखे तेवर दिखाए। जिले के ग्रामीण इलाकों में रात करीब 10 बजे से घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता घटकर मात्र 20 मीटर रह गई। शहर क्षेत्र में भी मध्यम कोहरा देखा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर थमी रफ्तार, सुबह तक बना रहा कोहरा घने कोहरे के कारण देर रात से ही सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई। हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा पूरी रात और सुबह तक बना रहा।हालांकि सुबह तेज धूप निकलने के बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन दिन भर सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे ठिठुरन बनी रही। ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, यात्रियों को परेशानी कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। उत्तर और मध्य भारत में घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलीं और पहुंचीं। देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें— ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। तापमान में गिरावट, ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी बर्फीली हवाओं के असर से जिले में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे रहा।दिन के समय बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट आई और यह 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार— कोहरे से फसलों को नुकसान की आशंका कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि घना कोहरा दलहन और तिलहन फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।विशेष रूप से फूलने की अवस्था वाली फसलों पर कोहरे का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। पिछले दिनों का तापमान रिकॉर्ड दिनांक न्यूनतम (°C)अधिकतम (°C)


