मरवाही में सियार के सिर में फंसा प्लास्टिक डिब्बा:जंगल से भटककर गांव पहुंचा, हलचल से डरकर भागा, वन विभाग कर रहा तलाश

मरवाही वनमंडल के दानीकुंडी गांव में एक सियार के सिर में प्लास्टिक का डिब्बा फंस गया। जंगल से भटककर गांव पहुंचे इस सियार को स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। डिब्बे के कारण सियार न तो ठीक से देख पा रहा था और न ही खुलकर सांस ले पा रहा था। तकलीफ में वह अपनी जान बचाने के लिए डिब्बे में फंसे सिर के साथ लगातार इधर-उधर दौड़ता रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर सियार को सुरक्षित बचाने की कोशिश की। हालांकि, इंसानी हलचल से डरकर सियार तेजी से जंगल के घने अंदरूनी हिस्से की ओर भाग निकला। वन विभाग अब भी सियार की तलाश कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *