वार्ड नंबर 13 के पार्षद पर के लिए वोटिंग संपन्न:65.80 रहा मतदान प्रतिशत, कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला

नगर परिषद झालावाड़ के वार्ड नंबर 13 के पार्षद पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। वार्ड नंबर 13 में कुल मतदाता 971 हैं। जिसमें से 505 पुरुष और 466 महिला मतदाता हैं। 971 मतों में से 639 मत पड़े। इस प्रकार मतदान प्रतिशत 65.80 रहा। मुख्य मुकाबला कांग्रेस भाजपा में है। दिनभर यहां दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। पूर्व उपसभापति और पार्षद मोहम्मद शफी खान की मौत के बाद यह पद रिक्त पद चल रहा था। इसके बाद घोषित उपचुनाव में आज मतदान प्रकिया संपन्न हुई। परम्परागत कांग्रेस का वार्ड
यहां उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला देखा जा रहा है, हालांकि यह वार्ड परंपरागत कांग्रेस का वार्ड बताया जाता है और लगातार यहां कांग्रेस का पार्षद ही जीता है, लेकिन इस बार बीजेपी ने यहां पर ताकत लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *