डीडवाना में बाबू भाटी बने कुरैशी महासभा के तहसील अध्यक्ष:जाकिर खत्री को मौलासर, इरफान गौरी को लाडनूं अध्यक्ष बनाया

कुरैशी महासभा राजस्थान ने डीडवाना-कुचामन देहात जिले में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिला अध्यक्ष अब्दुल रहमान कुरैशी ने जिले की सभी 8 तहसीलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। ये नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष हाजी मकबूल मंडेलिया के निर्देशानुसार की गई हैं। डीडवाना तहसील से बाबू भाटी, मौलासर से जाकिर खत्री, छोटी खाटू से सरवर कुरैशी, लाडनूं से इरफान गौरी, नावां से अब्दुल हमीद कुरैशी, कुचामन से फजलु रहमान कुरैशी, मकराना से मोहम्मद इलियास कुरैशी और परबतसर से अबरार अहमद कुरैशी को तहसील अध्यक्ष बनाया गया है। अब्दुल रहमान कुरैशी ने बताया कि जल्द ही जिला स्तर पर अन्य सदस्यों की नियुक्ति कर कार्यकारिणी को और मजबूत किया जाएगा। कुरैशी महासभा लंबे समय से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रसार, समानता और सामाजिक उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *