इंदौर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन:अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत सहित जीते 16 पदक

इंदौर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक (1 स्वर्ण, 5 रजत, और 10 कांस्य) जीतकर शहर का मान बढ़ाया। इन विजेताओं का 8 जनवरी को सुबह 10 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। कोच मास्टर सईद आलम ने बताया कि इस सफलता ने न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है, बल्कि इंदौर को गर्व करने का अवसर भी दिया है। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी स्टेशन पर मौजूद थे। सुमित वर्मा, अब्दुल राशिद, गुलनाज खान, हुमेरा अंसारी, हुदा अंसारी, मोहम्मद असलम, शहनाज बी और हीना खान ने कोच मास्टर सईद आलम और सुमित्रा चंद्रवंशी तथा विजेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। पदक विजेताओं की उपलब्धियां अलिशा खान: काता में स्वर्ण पदक और कुमीते में कांस्य पदक। आकीफा अंसारी: कुमीते में रजत और काता में कांस्य पदक। माही पाल: काता और कुमीते में कांस्य पदक। अतहर खान: काता और कुमीते में रजत पदक। आतिफ नियाज़ी: कुमीते में रजत और काता में कांस्य पदक। रूद्राक्ष उपाध्याय: कुमीते में रजत और काता में कांस्य पदक। अभ्युदय सिंह चौहान: कुमीते और काता में कांस्य पदक। ज़ैद नवाज़: कुमीते और काता में कांस्य पदक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *