पटियाला में 2 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार:अस्पताल का नक्शा पास कराने के लिए पैसे मांगे, नगर निगम ऑफिस में लिए 50 हजार

पटियाला में विजिलेंस टीम ने कर्मचारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। नगर निगम पटियाला के एटीपी और एक आर्किटेक्ट ने अस्पताल की बिल्डिंग का नक्शा पास करने के बदले में रिश्वत मांगी थी। एटीपी जसपाल सिंह के लिए 50 हजार रुपए लेते हुए आर्किटेक्ट अनीश खन्ना को विजिलेंस ने रंगे हाथ अरेस्ट किया है। शिकायत देने वाले अशोक कुमार की स्टेटमेंट के अनुसार उनका अस्पताल निर्माण का काम चल रहा है, जिसका नक्शा पास किया जाना था। इस नक्शे को पास करने के लिए एक लाख रुपए आर्किटेक्ट ने रिश्वत के तौर पर मांगे और कहा कि यह पैसा एटीपी को दिया जाना है। मौके पर 50 हजार रुपए दे दिए थे और बाकी के पैसे रिश्वत के तौर पर हासिल करते हुए वीरवार को विजिलेंस की टीम ने दो सरकारी युवाओं की मौजूदगी में इन दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *