बांसवाड़ा के राज तालाब थाना क्षेत्र में रविवार रात पैदल घर जा रहे एक युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। पूरी घटना पास लगे CCTV में सामने आई है। चेतक कॉम्प्लेक्स के सामने हुआ हादसा घटना राज तालाब थाना क्षेत्र स्थित चेतक कॉम्प्लेक्स के सामने रविवार रात करीब 10 बजे की है। युवक पैदल सड़क पार कर अपने घर जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। रोड क्रॉस करते समय टक्कर, फुटेज सामने आया परिजनों ने बताया कि घायल युवक अवी कंसारा पुत्र खगेश कंसारा, निवासी खांदू कॉलोनी है। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। सड़क पार करते समय पिकअप द्वारा टक्कर मारने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज पुलिस खंगाल रही है। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को निजी वाहन से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर एमजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी राज तालाब थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिकअप वाहन और चालक की पहचान की जा रही है।


