कटनी शहर सोमवार सुबह घने कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। 8 बजे तक विजिबिलिटी लगभग शून्य हुई सुबह 6 बजे तक मौसम साफ था, लेकिन ठीक 6:30 बजे के बाद अचानक घने कोहरे ने पूरे शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सुबह 8 बजे तक विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई, जिससे कुछ ही फासले पर मौजूद चीजें भी साफ दिखाई नहीं दे रही थीं। कचहरी चौक पर महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा कुछ ही मीटर की दूरी से ओझल हो गईं। फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड के गेट पर खड़े होने पर भी अंदर का नजारा दिखना बंद हो गया था। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज मुख्य मार्गों, जैसे कि अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, मिशन चौक, घंटाघर मार्ग और ओवरब्रिज पर वाहनों की रफ्तार एकदम थम गई। चालकों को अपनी गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ीं और वे बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे। यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है, जिससे दिन के न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच लगभग 15 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर बना रहेगा।


