शिव विधायक को मिली रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल की परमिशन रद्द:सुरक्षा कारणों के चलते कलेक्टर टीना डाबी ने की निरस्त, प्रोग्राम पर विवाद

बाड़मेर जिले के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की ओर से करवाए जा रहे रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल परमिशन को जिला प्रशासन ने रद्द कर दी। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और आने वालो की सूची नहीं के हवाला देते हुए परमिशन निरस्त कर दी है। विधायक बीते एक वीक से प्रोग्राम को लेकर तैयारियां की जा रही थी। आपको बता दे कि शिव विधायक ने लोकसभा चुनाव निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद राजस्थान सरकार और स्थानीय नेताओं के साथ पटरी नहीं बैठ रही है। प्रोग्राम को लेकर भाटी के समर्थक राजस्थान के अलग-अलग जिलों में पोस्टर का विमोचन कर रहे है। इसके साथ दुंबई से भी उनके समर्थकों ने पोस्टर लेकर फोटो शेयर किया है। कलेक्टर टीना डाबी ने कहा- अलग-अलग एजेसियों की ओर जो रिपोर्ट मिली है उसमें सबकी ओर से आपत्ति दर्ज करवाई है। इंडो-पाक बॉर्डर के नजदीक होने और देश सुरक्षा लिहाज से मिली परमिशन को रद्द की गई है। प्रशासन की तरफ से कोई परमिशन नहीं है। यह इलाका प्रतिबंधित एरिया है। यहां पर आने-जाने के लिए बाहरी व्यक्ति को परमिशन लेनी पड़ती है। इस प्रोग्राम में कौन-कौन कहां-कहां से आएंगे इसको लेकर कोई लिस्ट नहीं दी गई है। गांव के लोगों ने की थी शिकायत बाड़मेर के रायसिंह, गिरधरसिंह, रेवंत सिंह व अन्य निवासी जिला बाड़मेर ने 7 जनवरी को प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर रोहिड़ी गांव, तहसील गडरारोड में 12 जनवरी को प्रस्तावित सांस्कृतिक प्रोग्राम द रोहिड़ी फेस्टिवल हो रहा है। यह प्रोग्राम में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास होने व उक्त प्रोग्राम के आने से संदिग्ध एक्टिविटी होने पर, स्थानीय लोगों को परेशान होने की संभावन है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से निरस्त करने की मांग की गई थी। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से मांगी रिपोर्ट जिला प्रशासन ने प्रार्थना-पत्र पर एसपी बाड़मेर, उप महानिरीक्षक बीएसएफ बाड़मेर और एसडीएम गडरारोड से मिली रिपोर्ट के आधार पर सांस्कृतिक प्रोग्राम स्थल गांव रोहिड़ी इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक है। भारत सरकार की अधिसूचना साल 1961 व 1966 के तहत आम लोगों के लिए आवागमन व विचरण के लिए प्रतिबंधित थाना इलाके में स्थित है। इसमें निवासरत व्यक्तियों कके अलावा समस्त नागरिक अनुमति लेकर ही एंट्री कर सकते है। प्रोग्राम इंडो-पाक सीमा से मात्र 5 किलोमीटर की परिधी में है। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से प्रोग्राम का आयोजना करना उचित प्रतीत नहीं होता है। गडरारोड एसडीएम की जारी परमिशन को किया रद्द गडरारोड एसडीएम की ओर से 31 दिसंबर को सांस्कृतिक प्रोग्राम रोहिड़ी फेस्टिलव आयोजन की अनुमति प्रदान की गई थी। लेकिन इस प्रोग्राम में शामिल होने वाले बाहरी व्यक्तियों की न ही सूची प्रस्तुत की गई और न ही उनका सत्यापन करवाकर अनुमति ली गई है। 31 दिसंबर 2024 प्रतिबंधित इलाके में स्थित गांव रोहिड़ी में 12 जनवरी 2025 को सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजन को दी गई अनुमति को निरस्त की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *