मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर:55 शिविरों में 24131 हजार रोगी लाभान्वित

नागौर में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर के नागौर में हर सप्ताह में 2 दिन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। चिकित्सा मंत्री गृह जिला होने के चलते नागौर में शिविरों की सफलता को लेकर विशेष जोर दिया जा रहा है। 15 दिसंबर से शुरू हुए इन शिविरों में नागौर जिले में अब तक 24 हजार से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य जांच, उपचार और परामर्श लिया है। अभियान के तहत प्रथम चरण में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर विशेष स्वास्थ्य जांच व उपचार के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने बताया कि जिले में अब तक 55 मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर लग चुके हैं। इनमें शिविरों में करीब 6 हजार मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग हुई, जिनमें 117 संभावित रोगी मिले। इन्हें आगामी जांच के लिए हायर ट्रीटमेंट सेंटर के लिए रैफर किया गया है। 19 हजार 870 व्यक्तियों की डायबिटीज और ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग, 3 हजार 129 व्यक्तियों की ओरल, 2 हजार 52 की ब्रेस्ट और 800 से अधिक की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई है। करीब 2473 की ईएनटी जांच की गई और 803 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। करीब 1170 व्यक्तियों की टीबी जांच की गई, जिनमें से 6 टीबी पॉजिटिव पाए गए। नागौर जिले में लगे 55 शिविरों के दौरान 13 हजार 235 लोगों का एलोपैथी और 4 हजार से अधिक का आयुर्वेदिक इलाज किया गया। अब तक 740 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। मौके पर ही मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है तथा रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस वितरण आदि कार्य किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *