बुरहानपुर में गुरुवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चली। जिसमें कईं महत्वपूर्ण विभागों के अफसरों की बजाए उनके प्रतिनिधि पहुंचे। किसी विभाग प्रमुख के कोर्ट पेशी पर जबलपुर जाने की बात कही, तो किसी ने बीमार होने का कारण बताया। पीएचई के एसडीओ बलराम सिंह पंदरे ने बताया कि विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इटरिया में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में गए है। जिसके जवाब में सांसद ने एसडीओ से कहा कि यह बैठक जरूरी थी कि वह शिविर जरूरी है, आप भी चले जाएं। इसी बीच कलेक्टर ने कहा सूचना देकर उन्हें यहां बुलवा लें। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में 19 विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में कलेक्टर भव्या मित्तल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, बुरहानपुर महापौर माधुरी पटेल सहित विभिन्न विभागों के अफसर और उनके प्रतिनिधि के अलावा जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति सदस्य मौजूद थे। बैठक में इन 19 विषयों पर हुई चर्चा


