जिला कोटपूतली-बहरोड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्राज सिंह गुर्जर ने विराटनगर विधानसभा क्षेत्र की खेलना मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस दौरान वेद प्रकाश बाकोलिया को खेलना कांग्रेस मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी विस्तार के तहत, एक संगठन महासचिव, तीन उपाध्यक्ष, आठ महासचिव, दस सचिव, और चार सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इनमें रोशन खान को संगठन महासचिव और कैलाश ठूकरान को महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। भैरू राम यादव सहित दस सचिव और इंद्राज रावत सहित चार सदस्य भी शामिल हैं। करतार सिंह शेखावत और कालूराम स्वामी को प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि राकेश स्वामी और नरेश यादव को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


