बूंदी में छाई धुंध, विजिबिलिटी हुई प्रभावित:सूरज निकलने के बाद खिली धूप, अलाव तापते नजर आए लोग

बूंदी में सोमवार सुबह हल्की धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। सूर्योदय के बाद धूप खिलने पर लोग धूप सेंकते नजर आए। कई स्थानों पर लोग अलाव तापते भी दिखे। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों के तापमान पर गौर करें तो, रविवार को बूंदी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सवाई माधोपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से बूंदी में सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। सुबह-शाम की सर्द हवाओं से लोगों को राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों ने बूंदी में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि, 18 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *