किशनगढ़बास अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश तिवारी का स्वागत:कला मंच समिति ने किया सम्मान, पेंशन योजना पर दिया जोर

अभिभाषक संघ किशनगढ़बास के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश तिवारी का कला मंच समिति किशनगढ़बास द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश तिवारी के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता जगन पटेल, कमरूदीन, अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष अजीत राव, अमर सैनी और सुंदर पटेल को भी सम्मानित किया गया। कला मंच समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों को साफा पहनाकर और माला अर्पित कर गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि उपस्थित अधिवक्ताओं ने कला मंच समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये उनके अधिवक्ता जीवन में पहला अवसर है जब किसी सामाजिक संस्था ने अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों का इस प्रकार सम्मान किया है। ये पहल समाज और अधिवक्ताओं के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाती है। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश तिवारी ने अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना शीघ्र शुरू कराने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, किसी अधिवक्ता के साथ दुर्घटना या हादसा होने पर उसे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि अभिभाषक संघ के हित में किसी भी कार्य के लिए उन्हें किसी राजनीतिक हस्ती या प्रशासनिक अधिकारी के पास जाने में कोई संकोच नहीं होगा। कार्यक्रम के दौरान कला मंच समिति के देवेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश शर्मा, उमेश कांत वशिष्ठ, खेमचंद यादव, हरिओम गुप्ता, अशोक अग्रवाल, हरीश गोयल, गजेंद्र यादव, हनुमान यादव, रामपाल यादव, दीपक, पंकज सोनी, सोनू, मोनू, नीरज अग्रवाल, सचिन गोयल, निमित्त गोयल, सुबोध अग्रवाल और नुरेश वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *