बेटे के लिए खून लेने गए युवक को पीटा, VIDEO:नर्मदापुरम में शराब के लिए 5 युवकों ने बरसाए मुक्के; हाथ जोड़कर कहा- बेटा ICU में भर्ती है

नर्मदापुरम जिला अस्पताल परिसर में रविवार रात बीमार बेटे के लिए ब्लड लेने पहुंचे व्यक्ति की पांच युवकों ने पिटाई कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि पीड़ित ने ब्लड डोनेट करने के बदले शराब पिलाने से मना कर दिया था। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिपरिया के नयाटोली रायखेड़ी निवासी बबलू अहिरवार का बेटा एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उसका हीमोग्लोबिन कम होने पर डॉक्टरों ने ब्लड चढ़ाने को कहा था। बबलू ने ब्लड डोनेशन के लिए किसी युवक से फोन पर बात की, जिसने उसे जिला अस्पताल बुलाया था। देखिए मारपीट की 3 तस्वीरें… बोले- पहले शराब पिलाओ, फिर खून देंगे
रात 10 बजे जब बबलू अस्पताल पहुंचा, तो वहां खड़े 5 युवकों से उसने पूछा कि क्या वे ही डोनर हैं। आरोपियों ने झूठ बोला कि हां, हम ही डोनर हैं, लेकिन पहले हमें शराब पिलाओ। बबलू ने हाथ जोड़कर कहा कि बेटे को खून की सख्त जरूरत है, आप डोनेट कर दीजिए। इस पर आरोपी भड़क गए। उन्होंने सिविल सर्जन ऑफिस के सामने ही बबलू को पीटना शुरू कर दिया। वीडियो बनाने वाले को भी धमकाया
मारपीट के दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने वीडियो बना लिया। वीडियो में पीड़ित कह रहा है- मेरा बेटा भर्ती है, मुझे ब्लड चाहिए। वहीं, आरोपी शेखी बघारते हुए कह रहे हैं- बहुत गंदा मारा है न हमने। आरोपियों ने वीडियो बनाने वाले को भी धमकाया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकले। शिकायत पर 5 बदमाशों पर केस दर्ज
कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर आरोपी विकास राजपूत, अरुण उर्फ पुन्ना सराठे, बिट्टी उर्फ दीपेश, अमित चौहान और देव मौर्य के खिलाफ रात 1 बजे मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी नर्मदापुरम के ही रहने वाले हैं। उन्हें गिरफ्तार कर नोटिस पर छोड़ दिया है। 11 साल के बेटे को सिर पर गहरी चोट
पीड़ित का 11 साल का बेटा सत्यम अहिरवार रविवार को ट्रैक्टर से गिर गया था। उसके सिर में गहरी चोट आई है, जिसके लिए ब्लड की जरूरत थी। सोमवार को बच्चे को भोपाल रेफर किया है। उसकी हालत गंभीर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *