कोहरे के कारण नहीं उतर सका मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर:दिल्ली से 6 विमान डायवर्ट हुए, जयपुर से गई फ्लाइट भी वापस लौटीं

राजस्थान में आज सुबह कोहरे का असर हवाई सफर पर भी पड़ा। सीएम भजनलाल का हेलिकॉप्टर डीग के पेठा में नहीं उतर पाया। वहीं, दिल्ली से 6 फ्लाइट डायवर्ट की गईं। दरअसल, सीएम भजनलाल अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल परिवार (पत्नी और बेटे) के साथ भरतपुर-मथुरा बॉर्डर पर स्थित पूंछरी का लौठा में दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। विजिबिलिटी कम होने के कारण पायलट ने हेलिकॉप्टर को आगरा एयरपोर्ट पर उतारा। कोहरे के दिल्ली जा रहे चार प्लेन वापस जयपुर लौटे इधर दिल्ली-एनसीआर एरिया में घने कोहरे का असर आज फ्लाइट्स पर भी देखा गया। दिल्ली में कोहरा ज्यादा होने के चलते 6 विमान जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किए गए। जयपुर से दिल्ली जाने वाली एयर इं​डिया की फ्लाइट संख्या IX 1282, अकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या QP 1811 और बैंगलुरू से दिल्ली जा रही फ्लाइट संख्या QP1359 को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा स्पाइस जेट की जयपुर-दिल्ली की दो फ्लाइट SG012 और SG088 को वापस जयपुर भेजा गया। इन पांच विमानों के अलावा एक प्राइवेट नॉन शेड्यूल फ्लाइट को भी डायवर्ट किया गया है। ये खबर भी पढ़िए- जयपुर में बढ़ता सीवरेज संकट, लाइनें चोक:खुदी सड़कें और गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान जयपुर शहर में सीवरेज लाइन की बदहाल स्थिति आमजन के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। शहर के कई वार्डों में सीवरेज लाइन चोक होने से गंदा पानी सड़कों और घरों तक फैल रहा है। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *