अमृतसर में जागरण में फायरिंग:बुजुर्ग को बचाने गए युवक को लगी गोली, ICU में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर के आदर्श नगर स्थित इस्लामाबाद इलाके में देर रात एक जागरण के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भतीजा चंदन कुमार अभी भी फरार है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गुलशन कुमार और चंदन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज लिया। घायल युवक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। विक्रम की भाभी प्रिया ने बताया कि उनके घर के पीछे गली में जागरण का आयोजन किया गया था, जहां विक्रम अपने एक दोस्त के बुलावे पर गया था। जागरण के दौरान खाना खाने को लेकर आरोपी गुलशन और उसके भतीजे चंदन ने एक बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक के पैर में लगी गोली जब विक्रम ने बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की और उनसे मारपीट न करने को कहा, तो गुलशन और चंदन ने फायरिंग कर दी। गोली विक्रम के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के तुरंत बाद परिवार ने विक्रम को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे ICU में भर्ती कर लिया। फिलहाल, किसी को भी उससे मिलने की अनुमति नहीं है। प्रिया ने बताया कि विक्रम फार्मेसी का काम करता है, शादीशुदा है और अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा है। जागरण में 2 पक्षों में हुआ झगड़ा एसीपी विशालजीत ने बताया कि पुलिस को रात के समय सूचना मिली थी कि आदर्श नगर इलाके में जागरण के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया है और फायरिंग की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद एक व्यक्ति ने गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके भतीजे की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *