स्काउट व सरकारी स्कूल की बालिकाओं ने निकाली जागरुकता रैली:शहर के चर्च रोड़ से बाजारों तक स्वच्छता का सदेंश दिया

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सौजन्य से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय बालिका विद्यालय मन्नी का बड़ की बालिकाओं ने शहर में जागरूकता रैली निकालकर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली की शुरुआत चर्च रोड से की गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कंपनी बाग पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान बालिकाओं ने स्वच्छता से संबंधित नारे लगाए और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका प्रियंका शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पूरे राजस्थान में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान को सफल बनाने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय की बालिकाओं द्वारा यह रैली आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सहभागिता से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर लोगों का ध्यान आकर्षित होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *