राठौर एकता वुमंस ग्रुप की रेट्रो थीम पार्टी एक निजी होटल में हुई। ग्रुप की सदस्याएं इसमें 1970 व 80 के दशक की अभिनेत्रियों के ड्रेसअप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पुराने और नए फिल्मी गीतों पर डांस प्रस्तुत किए। ग्रुप की ललिता मुकेश राठौर व मंजूश्री बोड़ाने ने बताया कि रेट्रो थीम पार्टी में सभी सदस्याएं मुमताज, हेमा मालिनी, रेखा, शर्मिला टैगोर, मीना कुमारी, माधुरी दीक्षित, जया भादुड़ी एवं बिंदु जैसी अपने जमाने की सुपर स्टार अभिनेत्रियों के ड्रेसअप में शामिल हुईं। सभी महिलाओं ने अभिनेत्रियों के अभिनय व डांस की भी हुबहू प्रस्तुतियां दीं। पार्टी के दौरान शीतल राठौर, अर्चना राठौर, नीमा गणेश राठौर एवं ममता ललित राठौर का सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मान किया गया।


