रायपुर में भाई का बदला लेने चाकू लहराता बदमाश, VIDEO:दो गुटों में विवाद के बाद जमकर मारपीट, लड़कों ने दौड़ा-दौड़ा कर एक दूसरे को पीटा

रायपुर के पुरानी बस्ती में देर रात दो गुटों के युवकों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया और पत्थर, बेल्ट व डंडों से भी एक-दूसरे को पीटा। बताया जा रहा है कि सभी युवक नशे की हालत में थे और मामूली विवाद के बाद झगड़ा बढ़ गया। वारदात के बाद एक बदमाश अपने भाई का बदला लेने के लिए करीब आधे घंटे तक चाकू लहराता रहा। ये घटना रविवार रात करीब 8 बजे की पुरानी बस्ती थाना इलाके के पहाड़ी तालाब गार्डन की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद सरिता दुबे ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब आधे घंटे बाद पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों गुटों के युवक करीब आधे घंटे तक चाकू लहराकर इलाके में दहशत फैलाते रहे। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश आधे घंटे तक चाकू लहराते और गाली गलौज करते दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर बिखरा खून और सामान मौके पर खून के निशान, पत्थर, बेल्ट और युवकों के फटे कपड़े बिखरे पड़े मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झगड़े में कई युवक घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। एक युवक के पेट पर गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गार्डन में रोजाना शाम को नशेबाज युवकों का जमावड़ा होता है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने अपने शटर बंद कर लिए। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी अब तक फरार पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्धों की पहचान की है हालांकि अब तक कोई भी आरोपी हिरासत में नहीं लिया गया है। इस संबंध में राजेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने खेमकरण ध्रुव उर्फ फाइटर और अन्य दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि इन्होंने विकास यादव और छविराम मरकाम पर चाकू से हमला किया है। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि झगड़े में शामिल युवकों की पहचान की जा सके। शाम को बदमाश उत्पात मचाते है-पार्षद इस मामले में सुंदर नगर वार्ड की पार्षद सरिता आकाश दुबे ने कहा कि इस जगह पर बदमाश आए दिन ऐसी वारदात करते हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। स्थानीय लोगों के घूमने फिरने के लिए पहाड़ी तालाब में गार्डन बनाया गया है। लेकिन इन असामाजिक तत्वों की वजह से शाम के समय इस जगह पर माहौल खराब रहता है। हम वार्ड वासियों के साथ मिलकर SSP को इस संबंध में शिकायत सौपेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *