चूरू में लोहिया कॉलेज के पास युवक ने किया सुसाइड:फ्लैट में लगाया फंदा, दवाई सप्लाई का करता था काम

चूरू में लोहिया कॉलेज के पास स्थित एक फ्लैट में रविवार रात 45 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक दवाई सप्लाई और एजेंसी का काम करता था। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना के एसआई किशनाराम बिश्नोई ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाकर डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मंत्री मार्ग वार्ड 38 निवासी आशीष गोयल ने पुलिस को बताया कि मृतक उसका बड़ा भाई अमित गोयल था। अमित काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था और लोहिया कॉलेज के पास एक फ्लैट में अकेला रहता था। रविवार रात उसने अपने फ्लैट के कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरा नहीं खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसआई किशनाराम बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर कमरा खुलवाया और परिजनों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया।
अमित गोयल पहले डीबी अस्पताल के होलसेल भंडार में काम करता था। वह अपने 4 भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *