DR कांगो में अज्ञात बीमारी से 150 लोगों की मौत:तेज बुखार, सिरदर्द, खांसी और फ्लू जैसे लक्षण, बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

अफ्रीका महाद्वीप के देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR कांगो) में फ्लू जैसे लक्षणों वाली एक अज्ञात बीमारी से लगभग 150 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, DR कांगो के पांजी राज्य में 10 नवंबर से 25 नवंबर के बीच ये मौतें दर्ज की गई। बच्चे और महिलाएं इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पांजी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अपोलिनेयर युम्बा ने बताया- इस रहस्यमयी बीमारी के लक्षण फ्लू जैसे हैं और इसमें तेज बुखार, तेज सिरदर्द, खांसी और एनीमिया शामिल हैं। कई लोगों की मौत वक्त पर इलाज नहीं होने की वजह से हो गई। एक्सपर्ट्स लगातार इसे मॉनिटर कर रहे हैं। स्टेट के डिप्टी गवर्नर रेमी साकी के मुताबिक मरने वालों की संख्या 67 से 143 के बीच है। बीमारी से बचने के लिए लोगों को शवों दूर रहने के लिए कहा गया है। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की गई है। लगातार बढ़ रही बीमार लोगों की तादाद लोकल लीडर सेफोरियन मंजांजा ने AP से कहा- जैसे-जैसे बीमार लोगों की तादाद बढ़ रही है, हालात काफी चिंताजनक होते जा रहे हैं। पांजी एक ग्रामीण इलाका है, इस वजह से यहां दवाओं के पहुंचने में भी काफी मुश्किल हो रही है। कई लोग देखभाल न होने की वजह से अपने घर में ही मारे गए हैं। लोकल एक्सपर्ट के मुताबिक, इस बीमारी से सबसे ज्यादा महिला और बच्चे प्रभावित हुए हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के प्रवक्ता ने कहा पिछले हफ्ते ही इस बीमारी का पता चला है। UN हेल्थ एजेंसी और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो का स्वास्थ्य मंत्रालय साथ मिलकर इस पर रिसर्च कर रहे हैं। ————————————– अफ्रीका महाद्वीप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अफ्रीकी देश गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा:100 की मौत, रेफरी के विवादित फैसले पर भड़के लोग, पुलिस स्टेशन जलाया ​​​​​गिनी के दूसरे सबसे बड़े शहर जेरेकोर में रविवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा में करीब 100 लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक रविवार को लाबे और जेरेकोर फुटबॉल टीमों के बीच मैच चल रहा था। इस दौरान मैच रेफरी ने एक विवादित फैसला सुनाया, जिससे दोनों टीमों में लड़ाई होने लगी। झगड़ा होता को देख दर्शक भी मैदान में घुस गए और हिंसा शुरू कर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *