चाकूबाजी में दो घायल, मोबाइल-चेन नकदी लूटकर भागे:पहले मारपीट की, फिर लूटकर फरार हुए, अंबामाता थाना क्षेत्र में रामपुरा चौराहा की वारदात

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में मला तलाई से रामपुरा चौराहा के बीच बीती देर रात चाकूबाजी की घटना हो गई। दो अज्ञात युवकों ने आयुष सिकलीगर और यश माली को रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की। फिर लूट का प्रयास करने लगे। तभी पीड़ित युवकों ने अपना बचाव किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। फिर उनकी सोने की चेन, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना में एक युवके पीठ पर और दूसरे के जांघ पर चाकू लगने से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को महाराणा भूपाल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। कार के आगे आडी बाइक लगाकर रोका रास्ता
घटना देर रात करीब 11:30 बजे की है। पीड़ित आयुष सिकलीगर ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त जब आयुष कार में रामपुरा चौराहा से घर की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में दो बाइक सवार युवक अचानक आए और कार के सामने आड़ी बाइक लगा दी। उन्होंने मोबाइल और सोने की चेन छीनने की कोशिश की। कामयाब नहीं हुए तो दोनों ने चाकू से हम पर वार कर दिया। जिसके बाद वे मोबाइल, चेन और नकदी लूटकर फरार हो गए। हमें आसपास कुछ लोग दिखे, दौड़कर उनके पास पहुंचे। जिन्होंने हमें हॉस्पिटल पहुंचाया। सीसीटीवी खंगालते हुए तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस रास्ते के सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा घायलों से पूछताछ में पता लगा कि उन्होंने बदमाशों को पहली बार देखा है, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में प्राथमिक रूप से मामला लूट का ही लग रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *