नर्मदापुरम में ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत:गुस्साए लोगों ने स्टेट हाईवे जाम किया; ड्राइवर को सौंपने की मांग

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर माखननगर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सरकारी कॉलेज के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठी बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक बच्ची भी घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया है। बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है। सुबह 11.30 बजे से लोग सड़क पर डटे हैं और आरोपी ड्राइवर को उन्हें सौंपने की मांग कर रहे हैं। ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला अहिरवार समाज की थीं और माखननगर के पास ग्राम बज्जरवाडा की रहने वाली थीं। सोमवार सुबह करीब 10.45 बजे वे बाइक से नर्मदापुरम से बज्जरवाडा की ओर जा रही थीं। ट्रक भी उसी दिशा में जा रहा था। माखननगर सरकारी कॉलेज के सामने ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चालक एक तरफ गिरा, जबकि महिला ट्रक के पिछले पहिए की तरफ जा गिरीं और कुचल गईं। हाईवे पर वाहनों के पहिए थमे
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ की मांग है कि ट्रक ड्राइवर को उनके हवाले किया जाए। इस कारण सुबह 11.30 बजे से स्टेट हाईवे पर चक्काजाम है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। स्थिति को देखते हुए माखननगर और सोहागपुर के अलावा नर्मदापुरम से भी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को कस्टडी में ले लिया है। अधिकारी ने कहा- ड्राइवर हिरासत में है एसडीओपी संजू चौहान ने बताया, “ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। एक बच्ची घायल है, जिसका नर्मदापुरम में उपचार जारी है। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *