जन्मदिन पर मौत, दोस्त ने साथ तोड़ा दम:घर पर केक कटवाने का इंतजार कर रहे थे, दोस्तों के लिए नाश्ता लेने गए थे

घर पर दोस्त और परिवार के लोग केट काटने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जन्मदिन पर युवक के मौत की खबर आ गई। मामला टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र के चतरपुरा गांव में रात करीब 10:30 बजे का है। हादसे में 16 साल के सचिन मीणा के उसके एक दोस्त 21 साल के नरेश मीणा की भी मौके पर मौत हो गई। नरेश पांच दिन पहले ही अपने गांव आया था। रात को दोनों बाइक पर निकले थे जानकारी के अनुसार सचिन का रविवार को जन्मदिन था। गांव के दोस्त उसका जन्मदिन सेलिब्रेट करने आए हुए थे। दोस्तों के लिए नरेश और सचिन बाइक पर गांव से एक किलोमीटर दूर उनियारा-गुलाबपुरा नेशनल हाईवे 148D पर स्थित एक होटल में नाश्ता लेने गए थे। दोनों नाश्ता लेने के बाद खुले रुपए लेकर दोबारा घर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक टर्न लेते ही गुजरात नंबर की गाड़ी ने टक्कर मार दी। कार में तीन लोग सवार थे, जो उनियारा की ओर से आ रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों कार सवार अवलर के रहने वाले है और हिंडोली में अपने परिचित से मिलने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। हालांकि हादसे में दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया था लेकिन इन्हें उनियारा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार लोगों को होटल पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया था। सचिन तीन बहनों में इकलौता, 9वीं क्लास में पढ़ता है सचिन के पिता बु​द्धिप्रकाश मीणा खेती किसानी का काम करते है। सचिन तीन बहनों में इकलौता था। वहीं नरेश के पिता जोड़ मीणा भी किसान है। नरेश कोटा में रहकर रेलवे के एग्जाम की तैयारी कर रहा था। चार दिन पहले ही वह परिवार से मिलने गांव आया था। रविवार को वह सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उसके घर गया था। यहां आए दूसरे किसी दोस्त की बाइक लेकर दोनों हाईवे पर स्थित होटल में सामान के लिए निकले थे और वापस लौटते समय ये हादसा हो गया। दोनों के शव सोमवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बाद गांव में ही इनका अंतिम संस्कार हुआ। इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। कई घरों में चूल्हा भी नहीं जला। इनपुट आनंद शर्मा। उनियारा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *