ट्रक फाइनेंस कराकर धाकाधड़ी मामला, पार्षद समेत दाे पर आरोप:शिवपुरी में एसपी से शिकायत; पीड़ित बोला- धमकाया, मानसिक प्रताड़ित कर रहे

शिवपुरी जिले के नरवर तहसील अंतर्गत ग्राम पचपेड़िया निवासी अरुण पाराशर ने ट्रक फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को लिखित शिकायत सौंपी है। पीड़ित ने इस पूरे मामले में नरवर नगर परिषद के पार्षद शंकरलाल रजक और दिनेश गुर्जर की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। कागजात लेकर रची गई साजिश: पीड़ित का आरोप
अरुण पाराशर के अनुसार, करीब सात माह पहले दिनेश गुर्जर ने उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो यह कहकर ले लिए कि उनके पास पूरे दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। आरोप है कि योजना के तहत पार्षद शंकरलाल रजक के ट्रक को अस्थायी रूप से अरुण पाराशर के नाम पर फाइनेंस कराने की बात कही गई, और बाद में ट्रक को उसके असली मालिक के नाम ट्रांसफर करने का भरोसा दिया गया। पीड़ित का दावा है कि इस पूरी प्रक्रिया में पार्षद शंकरलाल रजक की सक्रिय भूमिका रही। बैंक खाता खुलवाया, चेकबुक अपने पास रखी
पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपी उन्हें कार से शिवपुरी ले गए, जहां ओवरसीज बैंक में उनके नाम से खाता खुलवाया गया।इस खाते की चेकबुक और पासबुक आरोपियों ने अपने कब्जे में रख ली, जिससे उन्हें बाद में किसी भी प्रकार के वित्तीय दुरुपयोग की आशंका है। नाम पर फाइनेंस कराया ट्रक, किस्त एक भी जमा नहीं
अरुण पाराशर का आरोप है कि उनके नाम से श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड, शिवपुरी से ट्रक क्रमांक MP09HG6396 फाइनेंस कराया गया। इस ट्रक की मासिक किस्त 23,840 रुपए तय की गई थी। पीड़ित का कहना है कि किस्त न भरने पर धमकी और पुलिस कार्रवाई का डर
अरुण पाराशर के अनुसार, किस्त नहीं भरने पर फाइनेंस कंपनी द्वारा उन्हें पुलिस कार्रवाई की धमकी दी जा रही है।जब उन्होंने इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो शंकरलाल रजक और दिनेश गुर्जर ने जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया। पीड़ित ने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी और फाइनेंस कंपनी आपस में मिलीभगत कर उनके बैंक खाते के चेकों का दुरुपयोग कर सकते हैं। एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग
पीड़ित अरुण पाराशर ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पार्षद शंकरलाल रजक दिनेश गुर्जर के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और मानसिक उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्षद का पक्ष: आरोपों से किया इनकार
मामले में नरवर नगर परिषद के पार्षद शंकरलाल रजक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “ट्रक हरिओम कुशवाह के नाम पर है, जिसने यह वाहन दिनेश गुर्जर को बेचा था। हरिओम कुशवाह मेरे ही वार्ड का निवासी है, इसलिए ट्रक खरीदने को लेकर बातचीत मेरे सामने जरूर हुई थी, लेकिन फाइनेंस और धोखाधड़ी से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *