झालावाड़ में 16 दिसंबर को 2 घंटे पावर कट:11 केवी फीडर ब्रेकर बदलने और मेंटेनेंस के कारण आपूर्ति रहेगी बाधित

जयपुर विद्युत वितरण निगम झालावाड़ ने घोषणा की है कि 16 दिसंबर को झालावाड़ शहर में दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक की जाएगी। निगम के अनुसार 33/11 केवी सब-स्टेशन राड़ी के बालाजी पर 11 केवी पीएचईडी फीडर का ब्रेकर बदलने और आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान जीएसएस से जुड़े राड़ी के बालाजी रोड, हबीब नगर, पी.एच.ई.डी, सीवरेज प्लांट, नला मोहल्ला, धनवाड़ा, बसेड़ा मोहल्ला, भगत सिंह कॉलोनी, इमामबाड़ा, पीलखाना, संजय कॉलोनी, फॉरेस्ट रोड, गोदाम की तलाई और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *