अमृतसर में डीजे को लेकर झगड़े में युवक की हत्या:पार्टी के दौरान झगड़ा, कहासुनी खूनी वारदात में बदली, एक घायल

अमृतसर के मजीठा हलके में आपसी झगड़े के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार रात गांव गालोवाली कॉलोनी में हुई, जहां जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के बाद शांतिपूर्ण माहौल था। जानकारी के अनुसार, गालोवाली कॉलोनी स्थित एक घर में पार्टी चल रही थी। इसी दौरान आपसी विवाद हुआ और इसमें एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका एक दोस्त घायल हुआ है। मृतक की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ साबी (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने ननिहाल में रह रहा था। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि लोगों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपियों की तलाश चल रही है। डीजे को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान डीजे को लेकर रास्ते में जाते हुए विवाद हुआ था। इसको लेकर सरबजीत ने ऐतराज जताया तो कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। झगड़े के दौरान कुछ व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर युवक को मार डाला। इस दौरान उसका एक दोस्त घायल भी हुआ है। थाना मजीठा के एसएचओ करमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द ही पुलिस हिरासत में होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *