सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों ने सरकार के जश्न पर कसा तंज:कहा- दवाइयां के बिल का भुगतान नहीं, इलाज में कराने में परेशानी

राज्य सरकार द्वारा दो साल पूरे होने का जश्न मनाने के बीच सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों ने सरकार पर तंज कसा है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दवाइयों के लंबित बिलों का भुगतान नहीं मिल रहा, जबकि सरकार ऐसे आयोजनों पर पैसा खर्च कर रही है। जंक्शन में सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार द्वारा सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं दिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संस्थान के संरक्षक जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों के संबंध में राज्य सरकार को लिखित में अवगत करवाया गया है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दवाइयां भी नहीं मिल पा रही हैं, क्योंकि सरकार की ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा, जिससे बिल लंबित पड़े हैं। इस कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिजनों को इलाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी पूरी जिंदगी राज्य की सेवा में लगाने वाले कर्मचारियों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यालय आदि के लिए भी कोई जगह आवंटित नहीं की गई है। जोगेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार भले ही जश्न मनाए, लेकिन इन दो सालों में उसने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए कुछ खास नहीं किया। बैठक में वीरेंद्र जाखड़, घूकर सिंह, हरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, गोरेलाल, हीरालाल पोटलिया, केसर सिंह, जागेराम, पृथ्वीराज, मातूसिंह, काशीराम, आनंद स्वामी, जयसिंह, मनीराम, शीशराम, सुभाष शर्मा, नरेंद्र गोदारा, सुखदेव सिंह और नानक सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *