सूरजपुर में अधेड़ की टांगी से वार कर हत्या:घर के आंगन में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक 50 वर्षीय रामजतन पनिका की धारदार हथियार टांगी से हत्या कर दी गई है। यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र के जमदेई गांव में बीती रात हुई। सुबह जब ग्रामीणों ने रामजतन का शव घर के आंगन में पड़ा देखा, तो गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया है और अज्ञात हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *