भगवान पार्श्वनाथ की 1600वीं जयंती मनाई:पृथ्वीपुर में शोभायात्रा निकाली; रथ पर सवार कराकर नगर भ्रमण कराया

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर में दिगंबर जैन समाज ने भगवान पार्श्वनाथ की 1600वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर नगर में एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। सोमवार दोपहर को दिगंबर जैन समाजजनों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जैन मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। भगवान पार्श्वनाथ को रथ में विराजित कर नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के दौरान भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे और भक्ति गीतों से पूरा नगर गूंज उठा। गली-गली में श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ लिया। जैन समाज की महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे इस पावन अवसर पर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी शोभायात्रा के दौरान मौजूद रहा। जैन समाज के लोगों ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ का जीवन अहिंसा, सत्य और तपस्या का प्रतीक है, और उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *