गुमला में 21 वर्षीय युवक की गला घोंटकर हत्या:शव और स्कूटी बरामद, परिजनों ने कहा- एक युवती से मिलने गया था

गुमला सदर थाना क्षेत्र के अहरा डाढ़ फुटबॉल मैदान शिलम से पुलिस ने सोमवार को एक शव और स्कूटी बरामद की है। मृतक की पहचान सिलम निवासी 21 वर्षीय गणेश सिंह, पिता स्वर्गीय रंजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मोबाइल स्विच ऑफ था और वह रात भर घर नहीं लौटा मृतक के परिजन शंभू सिंह ने बताया कि गणेश रविवार दोपहर गुमला में शौर्य यात्रा में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। शाम को वह घर लौटा और फिर पंदन टोली में एक युवती से मिलने स्कूटी से गया था। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ था और वह रात भर घर नहीं लौटा। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका परिजनों ने सुबह उसकी तलाश शुरू की। सोमवार को गाय-बैल चराने गए कुछ लोगों ने अहरा डाढ़ फुटबॉल मैदान के पास शव और स्कूटी देखी। उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों और पुलिस को दी। फिलहाल, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी सुरेश करमाली ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर और गला घोंटकर की गई है। हालांकि, पूरे मामले का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *