भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया:बैजयंत पांडा को असम की जिम्मेदारी; दोनों राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव

भाजपा ने सोमवार को तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल को तमिलनाडु के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। वहीं, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को असम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। तमिलनाडु के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय सहकारिता एवं उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है। राज्य में फिलहाल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस की सरकार है। वहीं असम में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शनाबेन जारदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। यहां भाजपा सत्ता में है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव फिर साथ लड़ेंगे DMK-कांग्रेस तमिलनाडु में कांग्रेस और सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) एक साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने 22 नवंबर को चुनाव के 4 महीने पहले सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया था। यह कमेठी गठबंधन का रोडमैप तैयार करेगी। राज्य में अगले साल अप्रैल के आखिर में चुनाव हो सकते हैं। 2001 में भी दोनों ने साथ में चुनाव लड़ा था। राज्य में सरकार बनाई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *