जालंधर में देह व्यापार व नशा बेचने को लेकर हंगामा:मोहल्ले वालों ने महिला को पीटा; पुलिस ने मकान मालिक समेत 3 राउंडअप किए

जालंधर के गढ़ा इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब मोहल्ला निवासियों ने एक किराए के मकान में रहने वाली महिला पर देह व्यापार और नशा बेचने के गंभीर आरोप लगाए। आरोपों के बाद मोहल्ले की महिलाओं ने महिला के साथ मारपीट भी की। स्थिति बिगड़ती देख मोहल्ले वालों ने पुलिस को मौके पर बुलाया और महिला के घर की तलाशी करवाई। घटना देर रात की है। मोहल्ले के लोगों के कहने पर पुलिस ने दो महिलाओं और मकान मालिक को राउंडअप कर अपने ले गई। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों की शिकायत है कि उक्त महिला देह व्यापार में संलिप्त है और उसके घर आने-जाने वाले लोग नशा करते और नशा बेचते हैं, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। बच्चों पर गलत असर पड़ रहा जानकारी के अनुसार, कैंट गढ़ा इलाके में किराए पर रह रही महिला को लेकर मोहल्ले के लोग पहले भी नाराज थे। उनका आरोप है कि महिला की गतिविधियों से मोहल्ले में रहने वाले परिवार परेशान हैं और बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की वहीं महिला ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। महिला का कहना है कि वह लोगों के घरों में काम करती है और ईमानदारी से अपना गुजारा कर रही है। उसने आरोप लगाया कि वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी मोहल्ले के एक युवक ने उससे आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पूछा कि “तुम्हारा रेट कितना है।” जब उसने इसका विरोध किया तो उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए गए। मामले की जांच कर रही पुलिस महिला ने कहा कि उस पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उसे जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं और मकान मालिक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *